वाटर फॉल खपान

अति मनमोहक मन को  हर लेने  वाला खपान  वाटर फॉल प्रकृति सौंदर्य से भरा है  -

     सारंगढ़  अंचल  से 15  किलोमीटर दूर में घने जंगलो के बीच में स्थित एक बहुत ही सुन्दर अतभुत प्रकृति वाटर फॉल है जिसे खपान   कहते है। यह गोमड़ा अभ्यारण क्षेत्र में स्थित है। खपान वाटर फॉल प्रकृति सुंदरता से भरपूर पर्यटक स्थलों में से एक है।  खपान वाटर फॉल एक बहुत सुन्दर मनोहक स्थान है जो चारो ओर से घने जंगलो से घिरा है।खपान वाटर फॉल के आस पास बहुत से जगली जानवर है। जैसे -भालू,सियार,हिरन. नील गाय ,और बहुत से जानवर है खपान में हर वर्ष बहुत से सैलानी घूमने आते है और वाटर फॉल जानवरो का लुफ्त उठाते है। खपान वाटर फॉल  जुलाई से दिसम्बर तक अति मनमोहक और सुन्दर दिखाई पड़ता है क्योकि बरसात के मौसम में  पानी का बहाओ बहुत ज्यादा होता है जिससे देखने और नहाने के लिए बहुत लोग आते है और वाटर फॉल का लुफ्त उठाते है। खपान वाटर फॉल बहुत सुन्दर और शांत है जहा पहुंचे से मन को सुकून और शांति का अनुभव होता है। 

  


                                                                            हमारी अधूरी कहानी 

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ