आज के इस दौर में भी एक धर्मपत्नी अर्धागिनी क्या ऐसी हो सकती है |
आज के समय में भी 1000000 स्त्रिओ में से एक धर्मपत्नी अर्धागिनी होती है |1000000 पुत्रो में भी एक श्रवण कुमार होता है |
लेकिन आज का समय AI, chat gpt , का है, और ना जाने कितने ADVANCED होते जा रहे है इंसान के पास समय नहीं है आज के इंसान सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाने में लगा है क्या सही क्या गलत है, कौन माँ है, कौन पिता है, कौन पति है, कौन गृहणी है और कौन भाई है किसी को रिस्तो नातो से कोई मलतब नहीं , बस सभी को पैसा और पैसा ही चाहिए , अभी दौर 2025 का चल है आप सभी अवगत होंगे और रोज इन्स्टाग्राम, फेसबुक और विभिन्न प्रकार के सोशल मिडिया में न्यूज़ आ रहे है, की कोई पति की मर्डर कर दे रहा है, कोई पैसा के लिए बाप को मार दे रहा है, कोई अपने भाई को मर दे रहा है, आज के इस समय में श्रवण जैसे बेटा मिलाना नामुनकिन है और सती जैसे पत्नी, जो अपने पति के लिये भगवन तक को लड़ गयी थी | लेकिन आज इस AI (artificial Intelligence ) के ज़माने में मै एक ऐसी पत्नी के बारे में बताने जा रहा हु जो करोड़ो में एक है

मैं एक Pvt संस्था में काम करता हूँ, उस संस्था से कुछ लोगो को दिसम्बर माह में शैक्षिण भ्रमण के लिए अमरकंटक ले जा रहे थे उसमे से मै भी एक था | अमरकंटक भारत के मध्य प्रदेश राज्य के अनुपपुर जिले में विद्यमान है अमरकंटक से ही नर्मदा, सोन और जोहिला नदी का उद्गम हुआ है ,यह विंध्य पर्वतमाला और सतपुड़ा पर्वतमाला के बीच मैकल पर्वतमाला में स्थित है | हम लोगो अपने संस्था से करीबन रात 12 बजे निकल गये थे और वहा सुबह 8 बजे तक़रीबन पहुचे थे,

वह का मौसम एकदम साफ था हमने एक होटल बुक किया था हम लोग वह गये फिर ,अपने सभी बैंग और समानों को वहा छोड़कर नर्मदा नदी नहाने चले गये | वहा का पानी बहुत ठंडा था हम लोगों में से कुछ लोग वह नहाये और कुछ लोग होटल में नाहा लिए , फिर खाना खाने के बाद हम लोग कपिल धारा घुमने निकल गये होटल से लगभग 4 किलोमीटर था और वहा नजारा ही कुछ अलग था जो मन को सुकून और शांति दायक था और पेड़ पौधे मानो वहा की जान हो,

उसके बाद हम लोग माई की बगिया के लिए निकल गये | वहा की मान्यता है की माई की बगिया से माँ नर्मदा की पूजा – अर्चना के फुल(पुष्प) आया करती थी, जब हम वह पहुचे तो संध्या के 5 बज चुके थे और वहा की आरती पूजा चल रही थी कुछ देर वही बैठे रहे तभी जगल के रास्ते से कुछ बुजुर्ग पैदल चलते आ रहे थे
सभी ने सफ़ेद कलर की कपडे पहने हुआ
थे | सभी के उम्र लगभग 60 वर्ष के ऊपर लग लग रहा था | सभी ने बैंग और बोरी में
अपनी सामान रखी थी हम लोग बैठे थे वही से
सभी आगे निकल रहे थे तभी मेरी नजर एक दादी पर पड़ी वह सिर में बोरी में बंधी कुछ सामान
पकड़ी थी उनका भी उम्र लगभग 60- 70 वर्ष के ऊपर लग रही थी और और उनके पीछे उनके पति
आ रहा था उसने एक हाथ में छड़ी पकड़ी थी और दुसरे हाथ में अपने पत्नी की कंधे को हमें
लगा शायद पैदल चल कर रहे हैं तो थक गये होंगे तो एक दुसरे को पकडे है जब नजदीक आये
तो पता चला उनके पति को दिखाइ नहीं देता है उनकी दोनों आँख नहीं है |
उनको देख के हम लोग आश्चर्य में पड़ गये की इन बुजुर्ग को दिखाई भी नहीं देता और जंगल के रास्ते पैदल आ रहे है | वे सभी लोग वह हाथ पैर धोये और पूजा में सामिल हो गये तभी हमने वह की एक आदमी को पूछे की ए लोग कहा से आ रहे है तो उसने बताया की वे सभी जो पैदल आये है वो माँ नर्मदा की परिक्रमा कर रहे है | उसने बताया की माँ नर्मदा की परिक्रमा अमरकंटक से आरंभ होकर गुजरात के भरूच तक होती है पुनः वहा से अमरकंटक में समाप्त होती है
यह यात्रा 3 साल 3 माह और 13 दिन में पूर्ण होती है माँ नर्मदा की परिक्रमा पैदल होती है | यहा सब बाते सुन कर हम लोग आश्चर्य में पड़ गए, उनकी सहनशीलता, प्रेम और कष्ट , 13 दिन कोई अपने साथ नहीं देते चाहे बेटा हो, बेटी हो, या पत्नी हो, तो 3 साल, 3 माह और 13 दिन नेत्रहिन पति के साथ पैदल चलना, सोच के ही हम डर जा रहे है |
ये उन लोगो की वास्तविक फोटो है वे लोग कौन है,कहाँ से
है, हमें कुछ पता नहीं आप को उनके बारे से कुछ पता चले तो कमेंट बॉक्स
में जरुर बताये

धन्यवाद




0 टिप्पणियाँ