छत्तीसगढ़ राज्य छात्रवृति 2026-27 हेतु St /Sc /Obc वर्ग के पात्र छात्र के लिए पोर्टल शुरू हो गया है |
छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थी, अभिभावक या स्कूल से संबंधित कर्मचारी हैं, छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य छात्रवृत्ति सहित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएँ संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
कौन - कौन पात्रता रखते है :-
# कक्षा 3वीं से 5वीं: -SC/ST बालिकाओं के लिए संबंधित योजनाएँ।
# कक्षा 6वीं से 8वीं: - SC, ST एवं OBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए योजनाएँ।
# कक्षा 9वीं से 12वीं: - संबंधित राज्य एवं केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के नियमों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को लाभ।
क्या क्या दस्तावेज चाहिए :-
1 . विद्यार्थी का आधार कार्ड
2 . जाति प्रमाण पत्र
3 . निवास प्रमाण पत्र
4. पिछली कक्षा की अंकसूची
5. विद्यार्थी का सक्रिय मोबाइल नंबर
मुख्य बिंदु :-
1 . बैंक खाते से संबंधित विवरण में आधार प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग होना जरुरी है जिससे DBT भुगतान हो सके
2. राशन कार्ड में केवाईसी होना भी जरूरी है
3. वार्षिक आय प्रमाण पत्र जहाँ आवश्यक हो
अधिकारी वेबसाइट छात्रवृत्ति पोर्टल
https://schoolscholarship.cg.nic.in/flogin.aspx




0 टिप्पणियाँ