छात्र CG RTE 2027-28 शिक्षा का अधिकार के तहत कैसे ले सकते प्रवेश
राज्यशासन द्वारा शिक्षा विभाग में शिक्षा का अधिकार RTE के तहत निजी विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार द्वारा अर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा 1 या प्रवेश स्तर की कक्षा में निःशुल्क पढ़ने का अवसर मिलता है।
RTE शिक्षा का अधिकार इस योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को निजी स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। इसमें स्कूल की फीस सरकार के नियमानुसार वहन करती है।
RTE शिक्षा के अधिकार योजना के तहत 2027-28 के प्रवेश सम्बंधित नोटिस जारी हुआ है यह नोटिस अभी हल ही में जारी हुआ है की 2027 - 28 में कब से कब तक ऑनलाइन फॉर्म भर के प्रवेश कैसे ले सकते है | जो निम्नलिखित रूप निचे बिंदु के माध्यम से दिया गया है
1 . RTE शिक्षा का अधिकार के तहत कौन - कौन एडमिशन ले सकता है?
BPL सर्वे सूची (ग्रामीण - 2002-03, शहरी - 2007-08), सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वे सूची, 2011 के लिए पंजीयन क्रमांक भरना है, अंत्योदय कार्ड, SC (अनुसूचित जाति), ST (अनुसूचित जनजाति), दिव्यांग (40% या उससे अधिक बच्चो के लिए सरकारी अस्पताल से सत्यापित प्रमाण पत्र)
2. RTE शिक्षा का अधिकार द्वारा नि : शुल्क प्रवेश छात्रों आयु कितनी होनी चाहिए ?
शिक्षा के अधिकार तहत प्रवेशित बच्चों की आयु दिनाँक 31-03-2026 के अनुसार - कक्षा पहली के लिए 5 वर्ष से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होना आवश्यक है।
3. RTE शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश लेने में कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?
1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति
2. बच्चे का आधार कार्ड , माता और पिता का आधार कार्ड की छाया प्रति
3. निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति
4. जाती प्रमाण की छाया प्रति
5. BPL/ EWS के लिए
6. एक्टिव मोबाइल नंबर
7. पासपोर्ट साइज़ फोटो बच्चे का
राज्य शासन RTE शिक्षा का अधिकार द्वारा अभी नोटिफिकेशन जारी हुआ है जिसमे RTE 2027 -28 में प्रवेश या अन्य कार्य हेतु टाइम टेबल जारी हुआ है |
प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भि तिथि - 1.12.2026
प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 31.12.2026
प्रवेश हेतु राज्य स्तर लॉटरी तिथि - 11.01.2027 एवं 12.01.2027




0 टिप्पणियाँ